भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत (Sail Training Ship) INS सुदर्शनी ने 12 जुलाई 2026 को अमेरिका के बोस्टन में आयोजित Sail Boston 2026 के अंतर्गत Grand Parade of Sails में भाग लिया। यह यात्रा लोकायन-2026 समुद्री अभियान का हिस्सा है।
लोकायन-2026:लोकायन-2026 भारतीय नौसेना का समुद्री कूटनीति (Maritime Diplomacy) एवं सांस्कृतिक संपर्क अभियान है, जिसके तहत INS सुदर्शनी विभिन्न देशों के बंदरगाहों का दौरा कर भारत की समुद्री विरासत, सद्भावना एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा दे रही है।
प्रमुख तथ्य
INS सुदर्शनी भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत (Sail Training Ship) है।
पोत ने Sail Boston 2026 के Grand Parade of Sails में भाग लिया।
यह कार्यक्रम बोस्टन (अमेरिका) में आयोजित किया गया।
INS सुदर्शनी इससे पहले New York में आयोजित Sail4th 250 समारोह में भी शामिल हुई थी।
पोत ने नॉरफ़ॉक, बाल्टीमोर, न्यूयॉर्क और बोस्टन का दौरा किया।
20 से अधिक देशों के 60 से अधिक विशाल नौकायन पोतों ने इस आयोजन में भाग लिया।
12–15 जुलाई 2026 तक INS सुदर्शनी आम जनता के लिए खुला रहा।
बोस्टन में भारत के महावाणिज्यदूत रघुराम शास्त्री ने पोत का स्वागत किया।
INS सुदर्शनी ने भारतीय तिरंगे के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया।
लोकायन-2026 का महत्त्व
समुद्री कूटनीति (Maritime Diplomacy) को मजबूत करता है।
भारत–अमेरिका समुद्री साझेदारी को प्रोत्साहन देता है।
भारत की समृद्ध समुद्री विरासत का वैश्विक प्रदर्शन करता है।
सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं अंतरराष्ट्रीय सद्भावना को बढ़ावा देता है।
भारतीय नौसेना की 'सॉफ्ट पावर' एवं वैश्विक उपस्थिति को सुदृढ़ करता है।