- राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग: जन धन खातों में कुल जमा राशि के मामले में राजस्थान देशभर में चौथे स्थान पर।
- कुल खाते व जमा राशि: राज्य में 3.85 करोड़+ जन धन खाते; कुल जमा राशि ₹24,610 करोड़ (राष्ट्रीय स्तर पर कुल जमा: ₹2,67,755 करोड़)।
- महिला खाताधारक कवरेज: राज्य में 2.19 करोड़+ (57%) खाते महिलाओं के नाम (राष्ट्रीय औसत 56% से अधिक)।
- डिजिटल पहुँच: राज्य में जन धन खाताधारकों को 2.87 करोड़+ रूपे (RuPay) डेबिट कार्ड जारी।
- प्रमुख बीमा व वित्तीय लाभ-
- दुर्घटना बीमा: 28 अगस्त 2018 के बाद खोले गए खातों पर ₹2 लाख की दुर्घटना बीमा सुरक्षा।
- ओवरड्राफ्ट सुविधा: खाताधारकों को ₹10,000 तक की ओवरड्राफ्ट (OD) सुविधा।
- योजना का शुभारंभ: अगस्त 2014 (केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा)
- सम्बद्ध सामाजिक सुरक्षा योजनाएं: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं अटल पेंशन योजना (APY)।
Source: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार।