Menu

प्रश्न: जीन थेरेपी क्या है? इसके समक्ष प्रमुख चुनौतियाँ बताइए। (RAS)

Read in:

उत्तर:

जीन थेरेपी :

  • यह एक आधुनिक चिकित्सा तकनीक है, जिसमें बीमारी के इलाज के लिए शरीर की कोशिकाओं में मौजूद खराब या दोषपूर्ण जीन को ठीक किया जाता है, बदला जाता है या उसकी जगह नया स्वस्थ जीन डाला जाता है।

उदाहरण: सिकल सेल एनीमिया और हीमोफिलिया जैसी आनुवंशिक बीमारियों का इलाज।

प्रमुख चुनौतियाँ:

  1. प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया : जीन को कोशिका तक पहुँचाने वाले वाहक (जैसे वायरस) को शरीर का इम्यून सिस्टम बाहरी हमलावर मानकर नष्ट कर सकता है।
  2. सटीकता का अभाव: नया जीन अगर गलत जगह जुड़ जाए, तो यह शरीर के अन्य काम करने वाले जीन को नुकसान पहुँचा सकता है, जिससे कैंसर (जैसे ल्यूकेमिया) का खतरा रहता है।
  3. जीन पहुँचाने में कठिनाई : जीन को सही अंग और सही कोशिका तक सुरक्षित पहुँचाना बहुत मुश्किल काम है।
  4. अत्यधिक महँगी तकनीक : इस इलाज का खर्च करोड़ों में होता है, जैसे भारत में हाल ही में मंजूर हुई 'CAR-T सेल थेरेपी' काफी महँगी है, जो आम इंसान की पहुँच से बाहर है।
  5. नैतिक और सामाजिक मुद्दे : भ्रूण में जीन बदलने  से आने वाली पीढ़ियों के डीएनए में अनजाने बदलाव का डर रहता है, जिसे लेकर सख्त नियम अभी नहीं बने हैं l