Menu

➔ विश्व जनसंख्या दिवस-राज्य स्तरीय समारोह: 11.07.2026 (RAS/PSI)

Read in:
  • आयोजन: स्वास्थ्य भवन, जयपुर (वर्चुअल माध्यम- विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर)
  • अध्यक्षता: गायत्री राठौड़ (प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग)
  • टैगलाइन:जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल
  • राजस्थान के नवीन जनसांख्यिकीय आंकड़े -
  • कुल प्रजनन दर (TFR): राज्य सरकार के प्रयासों से राजस्थान की TFR 2.1 हो गई है, जो 'जनसंख्या स्थिरीकरण' के राष्ट्रीय लक्ष्य के बिल्कुल अनुरूप है।
  • आधुनिक गर्भनिरोधक साधनों का उपयोग: इस मामले में राजस्थान (57.1%) राष्ट्रीय औसत (52.7%) से काफी आगे निकल गया।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) वैश्विक थीम 2026
  • Realizing the hopes and aspirations of young people – today and for the future (युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना वर्तमान तथा भविष्य के लिए)
  • राज्यस्तरीय परिवार कल्याण पुरस्कार वितरित- वर्ष 2024-25 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों, पंचायतों, स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्य कार्मिकों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित।
पुरस्कार श्रेणी रैंक विजेता पुरस्कार
संस्थागत पुरस्कार योजना सर्वोच्च पुरस्कार प्रथम चित्तौड़गढ़ ₹18 लाख
द्वितीय  सीकर ₹11 लाख
तृतीय  कोटा   ₹9 लाख
चतुर्थ करौली ₹5 लाख
श्रेष्ठ प्रदर्शन बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, झालावाड़, बारां, अजमेर, ब्यावर, बूंदी केवल प्रशस्ति पत्र
PPIUCD सेवाएं प्रसवोत्तर कॉपर-टी सेवा प्रथम बांसवाड़ा ₹4 लाख
द्वितीय प्रतापगढ़ ₹3 लाख
तृतीय   नागौर  ₹2 लाख
श्रेष्ठ प्रदर्शन सलूंबर केवल प्रशस्ति पत्र
सर्वश्रेष्ठ पंचायत समिति प्रथम इटावा (कोटा) ₹8 लाख
द्वितीय बालोतरा पंचायत समिति ₹7 लाख
तृतीय फलोदी पंचायत समिति ₹6 लाख
चतुर्थ धौलपुर पंचायत समिति ₹2 लाख
सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत प्रथम हरराजपुरा (पं.स. मसूदा, ब्यावर) ₹5 लाख
द्वितीय खेड़की वीरभान (कोटपूतली-बहरोड़) ₹4 लाख
तृतीय ठाकरिया कलां (तालेड़ा, बूंदी) ₹3 लाख
चतुर्थ भोजासर (भादरा, हनुमानगढ़) ₹1 लाख

 

सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य PHC :  गैंता (कोटा)- ₹1 लाख
संस्थान CHC: नीमराणा (कोटपूतली-बहरोड़)₹1 लाख
SDH: रावतभाटा (चित्तौड़गढ़)- ₹1 लाख
सर्वश्रेष्ठ निजी चिकित्सालय श्रेणी: राज अस्पताल (जोधपुर)
सर्वश्रेष्ठ गैर-सरकारी संगठन: NGO-अनशेड पैरामेडिकल फाउंडेशन (झालावाड़)
FRHS-इंडिया (जयपुर)
सर्वश्रेष्ठ आशावान ब्लॉक: तालेड़ा (बूंदी)
व्यक्तिगत श्रेणी पुरस्कार LHV-आशा वर्मा (SDH भवानीमंडी, झालावाड़)-राज्य स्तरीय प्रथम दो बच्चों के बाद नसबंदी के लिए सर्वाधिक प्रेरित करने हेतु।
ANM (संयुक्त): मधु श्रीवास्तव (बीकानेर), सरिता कुमारी (जयपुर)
आशा सहयोगिनी:  कौशल्या देवी (हनुमानगढ़), आशा शर्मा (जयपुर), संतोष देवी (अजमेर)
चिकित्सक (सर्जन): डॉ. साहब सिंह मीणा (SDH बयाना, भरतपुर) राज्य में सर्वाधिक नसबंदी ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर।