- कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के अंतर्गत तैनात 651 भारतीय सेना के जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, व्यावसायिकता और समर्पण के लिए प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक (United Nations Medal) से सम्मानित किया गया।
प्रमुख तथ्य
- स्थान: साके (Sake) स्थित स्थायी परिचालन बेस, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC)
- सम्मानित सैनिक: 651 भारतीय सेना कर्मी
- सम्मान: संयुक्त राष्ट्र पदक (United Nations Medal)
- मिशन: कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन (MONUSCO)
- उद्देश्य: शांति स्थापना, नागरिकों की सुरक्षा, मानवीय सहायता और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करना।
भारत का योगदान
- भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सबसे बड़े एवं विश्वसनीय सैनिक योगदानकर्ता देशों में से एक है।
- अब तक 2.9 लाख से अधिक भारतीय सैनिक 50 से अधिक संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सेवा दे चुके हैं।
- भारत की महिला शांति सैनिक इकाइयों ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई है।