उत्तर:-
प्रावधान
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद - 169 के अन्तर्गत किसी राज्य में विधानपरिषद का सृजन या उन्मूलन का अधिकार संसद के पास है।
→ संसद द्वारा विधानपरिषद के सृजन या उन्मूलन के लिए बनाई गई विधि अनुच्छेद - 368 के अन्तर्गत संविधान संशोधन नहीं माना जाता है।
→ प्रक्रिया :
1. सम्बन्धित राज्य की विधानमण्डल विशेष बहुमत से प्रस्ताव पास करके संसद के समक्ष भेजती है।
2. संसद इस आशय से विधि पारित करके विधानपरिषद का सृजन या उन्मूलन करती है।
⇒ राजस्थान विधानसभा द्वारा 18/04/2012 को विधानपरिषद के सृजन का प्रस्ताव पारित कर केन्द्र को भेजा गया था लेकिन संसद द्वारा अभी तक इससे सम्बन्धित विधि पारित नहीं की गई है।