- भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE) के अंतर्गत शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी), जोधपुर में 7 जुलाई 2026 को 77वें वन महोत्सव का आयोजन निदेशक डॉ. ए. के. त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया।
- वैज्ञानिक डॉ. सचिन शर्मा द्वारा "लंटाना से प्रभावित क्षेत्रों का प्रबंधन: पारिस्थितिक बहाली एवं जैव-विविधता संरक्षण की रणनीतियाँ" विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, जिसमें आक्रामक विदेशी प्रजाति लंटाना (Lantana) के वैज्ञानिक प्रबंधन पर प्रकाश डाला गया।
Source: PIB Jaipur
