Menu

➔ थार मरुस्थल में 28 किमी परिधि का विशाल एस्केप रिजर्वायर: कृत्रिम झील (RAS/PSI)

Read in:
  • मुख्य सौगात 24 जुलाई 2026 को जैसलमेर-बाड़मेर के लिए इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) पर निर्मित बुर्जी 1356 (RD-1356) एस्केप रिजर्वायर की उपलब्धि साझा की गई।
  • स्थान आयाम यह जलाशय जैसलमेर जिले के घांटियाली क्षेत्र में स्थित है, जिसकी परिधि 28 किलोमीटर तथा औसत गहराई 13 मीटर।
  • मूल उद्देश्य नहर में अधिक डिस्चार्ज या आपात स्थिति के दौरान अतिरिक्त पानी को सुरक्षित बाहर निकालना है। मानसून के समय जब सिंचाई की मांग घट जाती है, तब भारी मात्रा में पानी संग्रहण व्यवस्था के अभाव में अंतरराष्ट्रीय सीमा से बहकर बेकार चला जाता है।
  • जल भराव क्षमता 1,406 MCFT
  • रिसाव रोकने की तकनीक रेतीली मिट्टी में जल रिसाव (seepage) रोकने के लिए जलाशय की तली ढलानों पर विशेष एचडीपीई (HDPE) शीट बिछाई गई है।
  • प्रस्तावित लाभ इन चार जलाशयों से JJM की 43 वृहद पेयजल परियोजनाओं को अतिरिक्त जल मिलेगा, जिससे 6,707 गांवों के 20 लाख से अधिक परिवारों को पेयजल नहरबंदी के दौरान सुरक्षा उपलब्ध होगी।
  • जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत 4 एस्केप रिजर्वायर
  1. बुर्जी 1356 (RD-1356) एस्केप रिजर्वायर: जैसलमेर (कार्य पूर्ण)
  2. RD-507 (सत्तासर) एस्केप रिजर्वायर: बीकानेर (कार्य पूर्ण)
  3. RD-750 (गजनेर लिफ्ट क्षेत्र) एस्केप रिजर्वायर: बीकानेर
  4. RD-1121 एस्केप रिजर्वायर: जोधपुर