➔ अभेड़ा पार्क-कोटा: देश की सबसे बुजुर्ग बाघिन 'महक' (RAS/PSI)
Read in:AI translation — may contain inaccuracies
राजस्थान के कोटा जिले में स्थित जैविक उद्यान में देश की सबसे उम्रदराज जीवित बाघिन का जन्मदिन(28 अगस्त) मनाकर एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
उपलब्धि: महक 23 वर्ष की आयु पूरी कर देश की सबसे बुजुर्ग एकमात्र जीवित बाघिन बन गई है। बाघों की चिड़ियाघरों में औसत आयु 16 से 18 साल होती है, जिससे यह 5 साल अधिक जीकर रिकॉर्ड बना चुकी है।
जन्म व इतिहास:28 अगस्त 2004को जयपुर में हुआ था। इसे 1 मार्च 2023को जयपुर से कोटा के अभेड़ा पार्क में लाकर बाघ 'नाहर'के साथ रिलीज किया गया था।