Menu

अखिल भारतीय औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) (UPSC/RAS/PSI)

Read in:
  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने अखिल भारतीय औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) का आधार वर्ष 2011-12 से संशोधित करके 2022-23 कर दिया है।
  • नई श्रंखला  का पहला आधिकारिक प्रकाशन 1 जून 2026 को किया गया ।
  • संकलन और प्रकाशन: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा ।
  • यह IIP के आधार वर्ष का 10वां संशोधन है। पहला IIP 1937 को आधार वर्ष मानकर तैयार किया गया था और उसके बाद आधार वर्ष को क्रमशः 1946, 1951, 1956, 1960, 1970, 1980-81, 1993-94, 2004-05 और 2011-12 में संशोधित किया गया है।

आधार वर्ष 2022-23 वाली नई IIP शृंखला में प्रमुख परिवर्तन:

  • विस्तारित दायरा और कवरेज: नई IIP शृंखला के दायरे का विस्तार करते हुए लघु खनिज, दुर्लभ मृदा खनिज, गैस आपूर्ति, जल आपूर्ति तथा सीवरेज एवं अपशिष्ट प्रबंधन को शामिल किया गया है
  • बास्केट का पुनर्निर्धारण: संशोधित सूची में 1,042 उत्पाद शामिल हैं, जिन्हें 463 वस्‍तु समूहों में वर्गीकृत किया गया है, जबकि 2011-12 श्रृंखला में 839 उत्पाद 407 वस्‍तु समूहों में वर्गीकृत थे। 
  • नई आईआईपी शृंखला में कुल 120 नए वस्‍तु समूह जोड़े गए हैं। कुल 64 वस्‍तु समूहों को हटा दिया गया है।
  • बेहतर वर्गीकरण: नई शृंखला के उप-सूचकांकों में नवीकरणीय और गैर-नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से उत्पादित विद्युत के लिए अलग-अलग सूचकांक शामिल हैं। 
  • खनन और उत्खनन क्षेत्र को अब तीन उप-सूचकांकों में विभाजित किया गया है, जिनमें ईंधन खनिज, धात्विक खनिज (दुर्लभ मृदा खनिज सहित) और अधात्विक खनिज (लघु खनिज सहित) शामिल हैं।
  • उपयोग आधारित विभिन्न श्रेणियां: प्राथमिक वस्तुएं, पूंजीगत वस्तुएं, मध्यवर्ती वस्तुएं, अवसंरचना/निर्माण सामग्री, कंज्यूमर ड्यूरेबल वस्‍तुएं, गैर-कंज्यूमर ड्यूरेबल वस्‍तुएं


सेक्टर

आधार वर्ष 2011-12 आधार वर्ष 2022-23
भार (प्रतिशत में) वस्‍तु समूह भार (प्रतिशत में) वस्‍तु समूह

खनन एवं उत्खनन

14.372 1 11.053 3
उत्पादन 77.633 405 76.062 455
बिजली और गैस की आपूर्ति 7.995 1 10.865 3

जल आपूर्ति: सीवरेज और अपशिष्ट प्रबंधन

-- -- 2.020 2
कुल 100 407 100 463