Ans-
- मिशन इन्द्रधनुष का शुभारंभ वर्ष 2014 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उन बच्चों (0–2 वर्ष) एवं गर्भवती महिलाओं तक पूर्ण टीकाकरण पहुँचाने के लिए किया गया, जो नियमित टीकाकरण से वंचित या आंशिक रूप से टीकाकृत थे।
उद्देश्य –
- सार्वभौमिक टीकाकरण कवरेज बढ़ाना, टीकाकरण से रोके जा सकने वाले रोगों की रोकथाम करना तथा शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाना।
उपलब्धियाँ –
- पूर्ण टीकाकरण कवरेज में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचीं, तथा इंटेंसिफाइड मिशन इन्द्रधनुष (IMI) के माध्यम से छूटे हुए लाभार्थियों को भी जोड़ा गया। इससे खसरा, डिप्थीरिया, पोलियो जैसे रोगों की रोकथाम को बल मिला।
चुनौतियाँ
- दुर्गम क्षेत्रों तक पहुँच, वैक्सीन हिचकिचाहट (Vaccine Hesitancy), कोल्ड-चेन प्रबंधन, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की कमी तथा प्रवासी आबादी का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करना अभी भी प्रमुख चुनौतियाँ हैं।
निष्कर्ष:
- मिशन इन्द्रधनुष 'स्वस्थ भारत' के लक्ष्य की दिशा में एक प्रभावी पहल है, किंतु 100% टीकाकरण हेतु जागरूकता, डिजिटल निगरानी एवं स्वास्थ्य अवसंरचना को और सुदृढ़ करना आवश्यक है।