भारत का पहला एम्फीबियस (उभयचर) सर्विलांस ड्रोन है
AVATAAR =Amphibious Vehicle for Autonomous Tactical Aerial & Aquatic Reconnaissance
विकास:मार्च 2026 में, AquaAirX Autonomous Systems स्टार्टअप , बेंगलुरु ने
यह भारत का पहला एम्फीबियस ड्रोन है, जो हवाई और जलीय दोनों वातावरणों में निर्बाध रूप से काम करने में सक्षम है।
मुख्य विशेषताएं
- दोहरा संचालन : यह हवा में उड़ने और पानी के नीचे गोता लगाने दोनों में माहिर है।
- तेजी से बदलाव: यह कुछ ही सेकंड में हवा से पानी और पानी से हवा में जा सकता है।
- निर्माण: कार्बन फाइबर बॉडी के साथ निर्मित, जो इसे हल्का और टिकाऊ बनाता है।
- क्षमता: यह लगभग 10 किलोग्राम का भार ले जा सकता है।
- सेंसर और तकनीक: इसमें मल्टीबीम इमेजिंग सोनार (seabed mapping के लिए) और पानी के भीतर संचार के लिए ध्वनिक मोडेम शामिल है
- TRL-6: इसका कार्यशील प्रोटोटाइप वास्तविक परिस्थितियों में परीक्षणित किया जा चुका है (Technology Readiness Level-6)।