Menu

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM)

Read in:
  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) ने देशभर में 90 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) बनाकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

  • आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA): आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत नागरिकों को प्रदान किया जाने वाला एक विशिष्ट 14-अंकीय डिजिटल स्वास्थ्य पहचान-पत्र (ABHA ID)I

    • कोई भी नागरिक निशुल्क ABHA ID बना सकता है।

    • व्यक्ति के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से संग्रहित किया जाता है।

    • व्यक्ति की सूचित सहमति के आधार पर इस डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड को स्वास्थ्य पेशेवरों और सेवा प्रदाताओं के साथ साझा किया जा सकता है।

  • मई 2026 तक 100 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) से सफलतापूर्वक लिंक किए गए हैं।

  • ABHA ID बनाने वाले शीर्ष राज्य-

    • उत्तर प्रदेश (15.30 करोड़)

    • राजस्थान और महाराष्ट्र (7.1 करोड़)

    • बिहार (6.3 करोड़)

    • पश्चिम बंगाल (5.9 करोड़)

  • आबादी के अनुपात में (%) में ABHA ID बनाने वाले शीर्ष राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-

    • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, लक्षद्वीप और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव (100%)

    • आंध्र प्रदेश (98.5%)

    • ओडिशा (91.9%)

    • चंडीगढ़ (90.8%)

    • राजस्थान (89.7%)

  • बनाए गए कुल ABHA ID में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग आधी (49.75%)

    • भारत सरकार द्वारा देश के लिए एक व्यापक डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली विकसित करने हेतु केंद्रीय क्षेत्र योजना के रूप में वर्ष 2021 में प्रारंभ ।

    • उद्देश्य- देश के एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक तैयार करना। 

    • अवधि - 2021-2022 से 2025-2026 तक 5 वर्षों के लिए।

    • प्रारंभिक परिव्यय-₹1,600 करोड़।

    • क्रियान्वयन एजेंसी- राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA)।

    • प्रमुख घटक

      • आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA)

      • नेशनल हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज (NHCX)

      • हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री (HPR)

      • यूनिफाइड हेल्थ इंटरफ़ेस (UHI)

      • हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (HFR)

      • हेल्थ इन्फॉर्मेशन एक्सचेंज और कंसेंट मैनेजर (HIE-CM)