- तिथि: 18 अगस्त 2026
- आयोजन: राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर
- आयोजक: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल
- मुख्य विषय: “Circularity in Textile Sector – Best Practices for Sustainability and New Technologies for Circular Economy”
- पृष्ठभूमि: आगामी 10वें वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (WCEF-2026) — जो 15-18 सितंबर 2026 तक गांधीनगर (गुजरात) में आयोजित होना है, — के प्री-इवेंट के रूप में आयोजित।
- उद्देश्य: टेक्सटाइल उद्योग में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD), अपशिष्ट प्रबंधन तथा आधुनिक पर्यावरणीय तकनीकों के साथ सतत विकास को बढ़ावा देना है।
- भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई: डॉ. वीरेंद्र कुमार ने “Sustainable Textile Wastewater Management: A Tool Towards Affordable ZLD” विषय पर प्रस्तुति दी। भविष्य का औद्योगिक विकास 4R सिद्धांत—Reduce, Reprocess, Reuse एवं Resource Recovery पर आधारित होगा। साथ ही रेडिएशन आधारित एडसॉर्बेंट तकनीक के माध्यम से रंगयुक्त अपशिष्ट जल के प्रभावी एवं किफायती उपचार की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
संदर्भ: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार