Menu

CLEAR (Cleavable Light-Erased Antibody Reporter) इमेजिंग प्लेटफॉर्म

Read in:

विकास:  Jawaharlal Nehru Centre for Advanced Scientific Research के वैज्ञानिक, भारतीय विज्ञान संस्थान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग

नेतृत्व: प्रो. Sarit S. Agasti ने 

CLEAR तकनीक क्या है?

  • CLEAR एक नवीन मल्टीप्लेक्स इमेजिंग प्लेटफॉर्म है, जिसकी सहायता से वैज्ञानिक एक ही जैविक नमूने (cell/tissue sample) में बड़ी संख्या में प्रोटीनों को देख सकते हैं, वह भी केवल एक फ्लोरोसेंट मार्कर (fluorophore) का उपयोग करके।
  • सामान्यतः प्रोटीनों की पहचान के लिए अलग-अलग रंगों वाले कई फ्लोरोफोर की आवश्यकता पड़ती है, जिससे तकनीक जटिल और सीमित हो जाती है। CLEAR इस समस्या को दूर करता है।

यह तकनीक कैसे काम करती है?

  • यह तकनीक “ब्लैकबोर्ड” की तरह कार्य करती है—
  • पहले प्रोटीनों के एक समूह को फ्लोरोसेंट टैग से लेबल किया जाता है।
  • माइक्रोस्कोप से उनकी तस्वीर ली जाती है।
  • फिर 365 nm LED प्रकाश की हल्की पल्स देकर फ्लोरोसेंट सिग्नल मिटा दिया जाता है।
  • अब उसी कोशिका में दूसरे प्रोटीन समूह को लेबल कर पुनः इमेजिंग की जाती है।
  • इस प्रक्रिया को कई बार दोहराया जा सकता है।
  • इस प्रकार एक ही नमूने में लगभग असीमित संख्या में प्रोटीनों का मानचित्रण संभव हो जाता है।

प्रमुख विशेषताएँ

  • केवल एक फ्लोरोफोर से उच्च-स्तरीय मल्टीप्लेक्सिंग
  • उच्च स्थानिक (spatial) रिजॉल्यूशन
  • तेज इमेजिंग प्रक्रिया
  • जीवित कोशिकाओं एवं नाजुक ऊतकों के साथ संगत
  • कैंसर, प्रतिरक्षा विज्ञान एवं तंत्रिका रोगों के अध्ययन में उपयोगी

महत्व

1. कैंसर निदान में सहायता

    ऊतकों में प्रोटीनों के स्थानिक संगठन को समझकर कैंसर का अधिक सटीक एवं प्रारंभिक निदान संभव हो सकता है।

2. न्यूरोलॉजिकल रोगों की समझ

   अल्ज़ाइमर, पार्किंसन जैसे रोगों में प्रोटीन नेटवर्क का अध्ययन आसान होगा।

3. Precision Medicine को बढ़ावा

    रोगी-विशिष्ट उपचार (targeted therapy) विकसित करने में सहायता मिलेगी।

4. Spatial Proteomics में प्रगति
    यह तकनीक “स्थानिक प्रोटीओमिक्स” के वैश्विक अनुसंधान प्रयासों को मजबूत करेगी।