- आयोजन: होटल द ललित, जयपुर में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक।
- विषय: कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ
- संयुक्त आयोजक-
- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA)
- कॉमनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन (CLA)
- सुप्रीम COURT बार एसोसिएशन (SCBA)
- निवारण (मेडिएटर्स ऑफ सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया)
- उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि: न्यायमूर्ति सूर्यकांत (मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय)
- समापन सत्र अध्यक्षता: जस्टिस विक्रम नाथ (सर्वोच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष,- NALSA)
- मुख्य संदेश: भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत द्वारा मध्यस्थता (Mediation) को केवल वैकल्पिक विवाद समाधान न मानकर न्याय व्यवस्था का केंद्रीय आधार बनाने पर बल।
- मार्गदर्शन: न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा (कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय व कार्यकारी अध्यक्ष, RSLSA) एवं हरि ओम अत्री (सदस्य सचिव, RSLSA)
- प्रमुख बिंदु-
- राजस्थान के महाधिवक्ता श्री राजेन्द्र प्रसाद ने सामान्य मध्यस्थता (विशिष्ट विवाद समाधान) और शांति मध्यस्थता (समाजों/देशों के मध्य निरंतर संवाद व विश्वास निर्माण) के अंतर को स्पष्ट किया।
- RSLSA द्वारा जून 2026 में पूर्व उच्च न्यायालय न्यायाधीशों हेतु 40 घंटे का विशेष मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 38 पूर्व न्यायाधीशों ने भाग लिया।
- सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई ने मध्यस्थता को अंतिम विकल्प के स्थान पर पहला स्वाभाविक विकल्प बनाने का आह्वान किया।
- कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस-2027 का आयोजन बहामास में किया जाएगा।
- प्रमुख वैश्विक प्रतिभागी न्यायमूर्ति –
- वशीस्ट कोकाराम (बहामास)
- न्यायमूर्ति ए.एच.एम.डी. नवाज (श्रीलंका)
- आभा नायर पटेल (जाम्बिया के सर्वोच्च न्यायालय में भारतीय मूल की पहली महिला न्यायाधीश)
- डिजिटल सॉफ्टवेयर लॉन्च: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश विक्रम नाथ द्वारा "न्याययान–द डिजिटल वे ऑफ जस्टिस" सॉफ्टवेयर का शुभारंभ।
- राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश द्वारका प्रसाद गुप्ता की जन्मशती स्मृति ग्रंथ का विमोचन।
- राजस्थान न्यायपालिका पेपरलेस: 36 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स न्यायालय तथा 12 वाणिज्यिक न्यायालयों सहित कुल 1,495 न्यायालय और 1,517 न्यायिक अधिकारी पेपरलेस प्रणाली के तहत कार्य करेंगे।
- अंगीकृत घोषणा-पत्र: 'जयपुर डिक्लेरेशन ऑन पीस मेडिएशन-2026'
- राजस्थान पहलें-
- राजसला समाधान समारोह।
- मेडिएशन फॉर नेशन।
- मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान।
- सम्मेलन के 5 प्रमुख तकनीकी सत्र-
| तकनीकी सत्र का विषय | सत्राध्यक्ष | |
| 01. | पारिवारिक सौहार्द हेतु मध्यस्थता। | न्यायमूर्ति अनुरूप सिंघी |
| 02. | आपराधिक न्याय प्रणाली में मध्यस्थता। |
न्यायमूर्ति आमा पटेल (न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, जाम्बिया) |
| 03. | व्यावसायिक एवं सीमा-पार विवाद समाधान। | न्यायमूर्ति अरुण मोंगा |
| 04. | कार्यस्थल एवं सेवा संबंधी विवाद। | डॉ. न्यायमूर्ति पुष्पेन्द्र सिंह भाटी |
| 05. | अवसंरचना परियोजनाओं में समयबद्ध समाधान। |
न्यायमूर्ति ए.एच.एम.डी. नवाज (न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, श्रीलंका) |

Source: