Menu

प्रश्न: MSME उद्योग को परिभाषित करते हुए इसका महत्व समझाइए। (RAS)

Read in:

​उत्तर:

  • ​MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) को निवेश व टर्नओवर के आधार पर निम्न प्रकार परिभाषित किया गया है:
  • ​सूक्ष्म: निवेश ₹2.5 करोड़, टर्नओवर ₹10 करोड़
  • ​लघु: निवेश ₹25 करोड़, टर्नओवर ₹100 करोड़
  • ​मध्यम: निवेश ₹125 करोड़, टर्नओवर ₹500 करोड़

​MSME का महत्व:

  • ​आर्थिक योगदान: यह देश की GDP में 30% तथा विनिर्माण (Manufacturing) में 36% का योगदान देता है।
  • ​निर्यात: भारत के कुल निर्यात में इसकी 45% हिस्सेदारी है।
  • ​रोजगार सृजन: यह क्षेत्र कुल 28 करोड़ रोजगार के अवसर उत्पादित करता है।
  • ​समावेशी विकास: क्षेत्रीय विकास को गति देकर देश का समावेशी विकास सुनिश्चित करता है।
  • ​वैश्विक मूल्य श्रृंखला: स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन कर उद्योगों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ता है।