Menu

➔ डिजिटल इंडिया भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) 3.0 का शुभारम्भ (UPSC/RAS)

Read in:
  • शुभारम्भ: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में DILRMP 3.0 के परिचालन दिशानिर्देशों का औपचारिक शुभारम्भ किया। 
  • DILRMP 3.0 ग्रामीण नागरिकों, किसानों और संपत्ति मालिकों के लिए ईज़ ऑफ लिविंग बढ़ाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

कार्यान्वयन एवं निगरानी

  • सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 100% केंद्रीय वित्तपोषण के साथ चरणबद्ध व प्रदर्शन-आधारित कार्यान्वयन।
  • प्रबंधन → सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) के माध्यम से।
  • निगरानी → DILRMP-MIS डैशबोर्ड, देखरेख परियोजना अनुमोदन एवं निगरानी समिति (PS&MC) द्वारा।

DILRMP 3.0 के मुख्य घटक

  • GIS-इनेबल्ड 'लैंड स्टैक' → जियो-रेफ़रेंस्ड कैडस्ट्रल मैप, अधिकारों का रिकॉर्ड, संपत्ति पंजीकरण एवं संबंधित न्यायालयीन मामलों को एक जीआईएस-आधारित डिजिटल इंटरफेस पर एकीकृत करेगा। राज्य API के माध्यम से अपना 'राज्य लैंड स्टैक' विकसित करेंगे, जो मिलकर फ़ेडरेटेड 'राष्ट्रीय लैंड स्टैक' बनाएँगे — जिसमें डेटा का स्वामित्व संबंधित प्राधिकरणों के पास ही रहेगा।
  • यूनिवर्सल भू-आधार — ULPIN → प्रत्येक भू-खंड को 14-अंकों का यूनिक आइडेंटिफायर, जिससे संपत्ति की स्पष्ट पहचान और धोखाधड़ी की समाप्ति सुनिश्चित होगी।
  • पंजीकरण सेवा केंद्र (RSK) → पासपोर्ट सेवा केंद्रों से प्रेरित होकर, अधिक भीड़-भाड़ वाले 75 सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों को नागरिक-अनुकूल केंद्रों में बदला जाएगा।
  • पुराने रिकॉर्ड की स्कैनिंग → विरासत अधिकारों की सुरक्षा एवं पुश्तैनी भूमि विवाद घटाने हेतु पुराने पंजीकरण रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित किया जाएगा।
  • पंजीकरण रिपोज़िटरी → पंजीकृत दस्तावेज़ों व संपत्ति से जुड़ी देनदारियों की जानकारी देने वाला सुरक्षित डिजिटल मंच।
  • पेपरलेस राजस्व अदालतें → राजस्व न्यायालय मामला प्रबंधन प्रणाली (RCCMS) का आधुनिकीकरण कर भूमि रिकॉर्ड से सीधे जोड़ा जाएगा।
  • अर्बन लैंड मैपिंग (नक्शा — NAKSHA) → जीआईएस-आधारित शहरी भूमि अभिलेख तैयार किए जाएंगे और UrPro कार्ड जारी किए जाएँगे।

"कमर्शियल इंडक्शन कुकिंग शोकेस एवं शेफ चैलेंज"

  • आयोजन: विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) ने नई दिल्ली में
  • विषय:  "भारत की विद्युत कुकिंग की महत्वाकांक्षा को गति देना: प्रौद्योगिकी प्रदर्शन से वास्तविक दुनिया में अपनाना" ।
  • ऊर्जा सुरक्षा → भारत में इलेक्ट्रिक कुकिंग की ओर बदलाव का मुख्य कारण।
  • वैश्विक संघर्ष और बढ़ती LPG कीमतों के कारण ई-कुकिंग एक रणनीतिक व व्यावहारिक विकल्प है।
  • प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आवासीय ई-कुकिंग को मज़बूत आधार देती हैं।
  • बाधाएँ → रसोइयों/उपभोक्ताओं की स्वाद संबंधी सहजता तथा स्थानीय वितरण क्षमता की कमी।
  • समाधान → जागरूकता सृजन को मांग बढ़ाने का सबसे तेज़ तरीका बताया।

BEE के बारे में

  • स्थापना → 1 मार्च 2002, ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के प्रावधानों के अंतर्गत।
  • मिशन → स्व-नियमन एवं बाज़ार सिद्धांतों पर आधारित नीतियों व रणनीतियों को विकसित करने में सहायता, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊर्जा खपत में कमी आए।