Menu

➔ ई-श्रम पोर्टल: असंगठित श्रमिकों के लिए राष्ट्रीय डेटाबेस (UPSC/RAS/PSI)

Read in:
  • शुरुआत: 26 अगस्त 2021
  • संचालक: श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार
  • उद्देश्य: प्लेटफॉर्म वर्कर, प्रवासी और गिग श्रमिकों सहित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का एक बड़ा राष्ट्रीय डेटाबेस (NDUW) तैयार करना।
  • यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN): पोर्टल पर पंजीकरण के बाद, श्रमिकों को स्व-घोषणा के आधार पर एक विशिष्ट पहचान संख्या (UAN) प्रदान की जाती है।
  • पंजीकरण का आँकड़ा: अब तक ई-श्रम पोर्टल पर 31.82 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं।

ई-श्रम – “एक ही स्थान पर समाधान” (One-Stop Solution)

  • 2024-25 के बजट के दृष्टिकोण के अनुरूप, 21 अक्टूबर 2024 को इस नई सुविधा का शुभारंभ किया गया। 
  • मुख्य उद्देश्य: विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को एक ही पोर्टल पर एकीकृत करना है।
  • एकीकृत योजनाएँ (Integrated Schemes): अब तक विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों की 15 योजनाओं को ई-श्रम के साथ जोड़ा गया है, जिनमें प्रमुख हैं:
  1. पीएम स्वनिधि (PMSVANidhi)
  2. पीएम सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)
  3. प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण और शहरी (PMAY-G & PMAY-U)
  4. आयुष्मान भारत - पीएम जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY)
  5. पीएम किसान सम्मान निधि (PM-Kisan)
  6. एक राष्ट्र एक राशन कार्ड (ONORC)
  7. पीएम मातृ वंदना योजना (PM-MVY)
  8. पीएम मत्स्य संपदा योजना (PMMSY)
  9. विकसित भारत-रोज़गार और आजीविका मिशन (VB-GRAMG)
  • अन्य पोर्टल्स के साथ एकीकरण (Convergence): अतिरिक्त सेवाओं और लाभों के लिए ई-श्रम को निम्नलिखित पोर्टल्स से जोड़ा गया है:
  • रोजगार: नेशनल करियर सर्विस (NCS)
  • कौशल विकास: स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH)
  • पेंशन: प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (PM-SYM)
  • शहरी योजनाएं: आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) का कन्वर्जेंस पोर्टल