- उपलब्धि: राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है जिसने रेयर अर्थ एलिमेंट (REE) एवं एसोसिएटेड खनिज के देश के पहले एक्सप्लोरेशन लाइसेंस (EL) संविदा का निष्पादन किया।
- संविदा निष्पादन तिथि: 29 जुलाई 2026 (खान एवं भूविज्ञान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा)।
- भौगोलिक क्षेत्र: बालोतरा एवं जोधपुर जिलों के 207.63 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र
- नवातला-देवीगढ़, तहसील पचपदरा एवं शेरगढ़ में अन्वेषण किया जाएगा।
- सफल बोलीदाता कंपनी: मैसर्स सेन्ट्रल माईन प्लानिंग एण्ड डिजाईन इंस्टीट्यूट लि.
- REE: लैंथेनम, सीरियम, प्रजोडायमियम तथा नियोडिमियम।
- प्रशासनिक नेतृत्व: मुख्यमंत्री व खान मंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में; अतिरिक्त मुख्य सचिव (माइंस) अपर्णा अरोरा एवं निदेशक माइंस श्री महावीर प्रसाद मीणा।
- पृष्ठभूमि: केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2024 में क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरलों की नीलामी की शुरुआत तथा वर्ष 2025 में प्रथम चरण की एक्सप्लोरेशन लाइसेंस नीलामी शुरू की गई थी।