Ans-
- वन हेल्थ (One Health) एक समग्र एवं बहु-क्षेत्रीय दृष्टिकोण है, जो मानव, पशु और पर्यावरण के स्वास्थ्य को परस्पर जुड़ा हुआ मानता है। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों के समन्वय से रोगों की रोकथाम एवं स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
सार्वजनिक स्वास्थ्य में महत्व-
- लगभग 60% संक्रामक रोग तथा अधिकांश उभरती महामारियाँ (जैसे कोविड-19, निपाह, बर्ड फ्लू) पशुओं से मनुष्यों में फैलती हैं। वन हेल्थ इन रोगों की शीघ्र पहचान, निगरानी एवं नियंत्रण में सहायक है। यह एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) को कम करने, खाद्य सुरक्षा, जैव विविधता संरक्षण तथा आपदा एवं महामारी प्रबंधन को भी सुदृढ़ करता है।
निष्कर्ष:
- जलवायु परिवर्तन एवं नई महामारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए, भारत में वन हेल्थ दृष्टिकोण को प्रभावी रूप से लागू करना सतत एवं सुरक्षित सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है।