- चर्चा में क्यों?:
- FIBA क्षेत्रीय कार्यालय-एशिया ने 13 मई, 2026 को घोषणा की कि FIBA अंडर-18 एशिया कप 2026 का आयोजन 13 से 23 अगस्त, 2026 तक अहमदाबाद, भारत में किया जाएगा।
- प्रारूप:
- इसमें एशिया की 16 टीमें भाग लेंगी।
- राउंड-रॉबिन चरण के लिए इन 16 टीमों को चार-चार टीमों के चार समूहों में विभाजित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक समूह से शीर्ष तीन टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी।
- प्रतियोगिता से शीर्ष चार टीमें FIBA अंडर-19 बास्केटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिसका आयोजन 26 जून से 4 जुलाई, 2027 तक पारदुबिस, चेकिया (चेक गणराज्य) में किया जाएगा।
- भारत के लिए महत्व
- यह केवल तीसरी बार होगा जब भारत द्विवार्षिक महाद्वीपीय युवा टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
- देश में इसका अंतिम संस्करण 2004 में बेंगलुरु में आयोजित हुआ था।
- उससे पहले, भारत ने 1998 में कोलकाता में इस आयोजन की मेजबानी की थी।
- पिछला संस्करण 2024:
- स्थान: जॉर्डन
- विजेता: ऑस्ट्रेलिया
- उपविजेता: न्यूजीलैंड
Source: TheHindu