Menu

➔ (ऊर्जा एवं अवसंरचना) - FRT सेवा प्रदाता कंपनी तथा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मध्य MoU (RAS/PSI)

Read in:
  • तिथि: 13 अगस्त 2026
  • उपस्थिति: ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर, ऊर्जा सचिव सुश्री आरती डोगरा
  • संबंधित विभाग: ऊर्जा विभाग, राजस्थान सरकार

बिंदु

विवरण

लक्ष्य-

विद्युत वितरण निगमों को सेवाएं दे रहे 5 हजार FRT (फॉल्ट रिपेयर टीम) कार्मिकों को विद्युत दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना।

बीमा कवर राशि-

विद्युत दुर्घटना में असामयिक मृत्यु पर अधिकतम 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर।

निशक्तता प्रावधान-

शारीरिक निशक्तता की स्थिति में 15 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा क्लेम।

अक्षय ऊर्जा टूल-

राज्य के आधिकारिक 'डिस्ट्रिब्यूटेड रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग टूल' की लॉन्चिंग, जिससे 150 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बिजली योजना, पीएम कुसुम, पीएम सूर्यघर और रूफटॉप सोलर योजनाओं की मॉनिटरिंग होगी।

पूर्व में लाभ-

पूर्व में डिस्कॉम्स के नियमित 91 विद्युत कार्मिकों के आश्रितों/कार्मिकों को एसबीआई बीमा योजना के तहत 15 करोड़ 3 लाख रुपये की आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा चुकी है।

(संदर्भ: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार)