Menu

कैप्टन अमन जौहरी द्वारा महाराष्ट्र की फसलों पर ऐतिहासिक अंतरिक्ष कृषि प्रयोग (UPSC/RAS/PSI)

Read in:

समाचार में क्यों ?

  • जुलाई 2026 में भारतीय एनालॉग अंतरिक्ष यात्री एवं एयरोस्पेस शोधकर्ता कैप्टन अमन जौहरी ने प्रोजेक्ट एस्ट्रा फार्म (Project Astra Farm) के तहत महाराष्ट्र की प्रमुख फसलों (प्याज एवं आलू) पर माइक्रोग्रैविटी (Microgravity) में सफल कृषि प्रयोग किया।

मुख्य बिंदु

1. प्रोजेक्ट एस्ट्रा फार्म

  • भारत का एक अभिनव अंतरिक्ष कृषि (Space Agriculture) अनुसंधान कार्यक्रम।
  • उद्देश्य अंतरिक्ष में पौधों की वृद्धि एवं उनके जैविक व्यवहार का अध्ययन करना।

2. लक्षित फसलें

  • प्याज (Onion)
  • आलू (Potato)

3. वैश्विक सहयोग

  • कनाडा की National Research Council (NRC-CNRC) के सहयोग से माइक्रोग्रैविटी उड़ान संचालित की गई।

4. वैज्ञानिक उद्देश्य

  • सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण का पौधों की कोशिकाओं एवं ऊतकों पर प्रभाव समझना।
  • पौधों की अनुकूलन क्षमता का अध्ययन।
  • भविष्य की अंतरिक्ष खेती हेतु वैज्ञानिक आधार विकसित करना।

5. परमाणु खाद्य विकिरण

  • माइक्रोग्रैविटी परीक्षण के बाद नमूनों को नियंत्रित न्यूक्लियर फूड इर्रेडिएशन से गुजारा जाएगा।
  • यह कार्य भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) द्वारा किया जाएगा।

6. तुलनात्मक अध्ययन

  • शोधकर्ता निम्न पहलुओं का अध्ययन करेंगे—
  • उत्परिवर्तन (Mutation)
  • शेल्फ लाइफ (Shelf Life)
  • कोशिकीय लचीलापन (Cellular Resilience)

7. दोहरे उद्देश्य

  • अंतरिक्ष मिशनों (विशेषकर गगनयान जैसी दीर्घकालीन मानव उड़ानों) के लिए अंतरिक्ष कृषि विकसित करना।
  • जलवायु-लचीली (Climate-Resilient) फसल किस्मों का विकास।

माइक्रोग्रैविटी (Microgravity) क्या है?

  • ऐसी स्थिति जिसमें गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव अत्यंत कम महसूस होता है।
  • यह अंतरिक्ष या विशेष परवलयिक (Parabolic) उड़ानों में प्राप्त होती है।
  • इसका उपयोग जैव प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, सामग्री विज्ञान एवं कृषि अनुसंधान में किया जाता है।

BARC (भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र)

  • स्थापना: 1954
  • मुख्यालय: मुंबई
  • प्रशासनिक मंत्रालय: परमाणु ऊर्जा विभाग (Department of Atomic Energy)
  • प्रमुख कार्य:
  • परमाणु अनुसंधान
  • खाद्य विकिरण
  • परमाणु चिकित्सा
  • कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान