पृष्ठभूमि: रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के iDEX (Innovations for Defence Excellence) और ADITI (Acing Development of Innovative Technologies) प्रोग्राम के तहत 'ह्यूमन एग्जोसूट' का स्वदेशी उन्नत वर्जन तैयार, जिसकी मदद से फौजी सरहद पर भारी हथियार और सामान आसानी से ढो सकेंगे।
क्षमता: एग्जोसूट पहनने के बाद सैनिक 100-200 किलो तक के भारी हथियार, गोला-बारूद और सामान लादने परभी थकान या अत्यधिक भार महसूस नहीं करेंगे और दौड़ सकेंगे।
उन्नत वर्जन: सिर्फ डेढ़ माह में तैयार इस नए वर्जन का वजन पहले 11.1 किलो था, जिसे घटाकर अब मात्र 7.5 किलो कर दिया गया है।
परीक्षण : लैब टेस्टिंग और तकनीकी सुधार सोनीपत(अटल इनक्यूबेशन सेंटर, IIT दिल्ली से जुड़ा 'गौरव का रैक डेफटेक डिफेंस स्टार्टअप') में किए जाते है।
उपलब्धि: भारत सरकार के रक्षा नवाचार कार्यक्रमों (iDEX & ADITI) और 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।