Menu

➔ राजस्थान - भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सूचकांक (IEMI) 2025 राज्य प्रोफाइल (UPSC/RAS)

Read in:

समग्र रैंक व स्कोर

पैरामीटर

विवरण

समग्र रैंक 2025

10 (36 राज्यों/UT में से)

श्रेणी रैंक 2025

7 (17 बड़े राज्यों में से)

IEMI स्कोर 2025

51 (राष्ट्रीय औसत: 42; सर्वोच्च: 84)

2024 से बदलाव

स्कोर में 3 अंकों की वृद्धि (48 → 51), किंतु रैंक में 2 स्थानों की गिरावट

  • राजस्थान 2025 में फ्रंटरनर श्रेणी में वर्गीकृत — स्कोर 51 (बड़े राज्यों की फ्रंटरनर सूची में तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के साथ शामिल)

विषयवार प्रदर्शन

विषय

राजस्थान स्कोर

राष्ट्रीय सर्वोच्च

2024 से बदलाव

T1 – ट्रांसपोर्ट इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोग्रेस

44

77

🔻 5 अंक गिरावट

T2 – चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर रेडिनेस

64

97

🔺 19 अंक वृद्धि

T3 – EV रिसर्च एंड इनोवेशन स्टेटस

49

94

कोई बदलाव नहीं

  • बड़े राज्यों की श्रेणी में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर रेडिनेस में राजस्थान फ्रंटरनर (64 स्कोर, कर्नाटक 97, महाराष्ट्र/हरियाणा 91, तमिलनाडु 73 के बाद)

  • ट्रांसपोर्ट इलेक्ट्रिफिकेशन में गिरावट स्पष्ट रूप से समग्र रैंक में कमी का प्रमुख कारण

सरकारी सहायता व अवसंरचना

  • केंद्र सरकार की प्रमुख पहलें (वृद्धि में योगदान)

    • फेम योजना (FAME) — Faster Adoption and Manufacturing of (Hybrid and) Electric Vehicles

    • PM E-DRIVE — Pradhan Mantri Electric Drive Revolution in Innovative Vehicle Enhancement Scheme

    • ऑटो कंपोनेंट व बैटरी सेल हेतु उत्पादन - आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना

  • राज्यों की भूमिका → परिवहन, ऊर्जा, उद्योग व शहरी नियोजन क्षेत्र राज्यों/UT के अधीन होने से EV इकोसिस्टम का विकास मुख्यतः उप-राष्ट्रीय (subnational) सरकारों पर निर्भर। दिसंबर 2025 तक 36 में से 26 राज्यों/UT में सक्रिय EV नीतियाँ लागू।

  • हाल ही में शुरू (शुभारम्भ) किया गया यूनिफाइड भारत ई-चार्ज ऐप चार्जिंग बुनियादी ढाँचे तक पहुँच को सुदृढ़ करेगा।

  • सड़क परिवहन → देश के ऊर्जा-संबंधी कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन का ~12% व कुल नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जन का अनुमानतः 18% के लिए ज़िम्मेदार 

  • EV बिक्री हिस्सेदारी → 2018 में केवल ~0.5%, 2025-26 तक बढ़कर 8.25% (सड़क पर 8.7 मिलियन से अधिक EV) 

  • ऑटोमोबाइल क्षेत्र सकल घरेलू उत्पाद में ~7.1% का योगदान देता है व ~1.9 करोड़ रोज़गार सृजित करता है।