Menu

➔ IIT जोधपुर और झारखंड मिलकर तलाशेंगे सेमीकंडक्टर क्षेत्र में नई प्रतिभाएं: 'TWISH–Jharkhand' कार्यक्रम- (RAS/PSI)

Read in:
  • मुख्य उद्देश्य: 'Silicon Minds Framework' के अंतर्गत प्रस्तावित TWISH–Jharkhand (Tribal Women in Semiconductor and Hardware) कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी एवं ग्रामीण युवाओं और STEM क्षेत्र की महिलाओं को सेमीकंडक्टर शिक्षा और रोजगार से जोड़ना।
  • संबंधित संस्थान-
  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर
  2. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट (AIILSG)
  3. झारखंड सरकार
  • लक्षित समूह: आदिवासी एवं ग्रामीण युवा, इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा विद्यार्थी, ITI एवं पॉलिटेक्निक के विद्यार्थी तथा STEM क्षेत्र की छात्राएं और महिलाएं।
  • प्रशिक्षण के प्रमुख क्षेत्र: VLSI Design and Simulation, Embedded Systems, PCB एवं IoT, Semiconductor Fundamentals, Cleanroom Exposure और Fabrication
  • अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं: झारखंड के प्रतिनिधिमंडल को IIT जोधपुर की AIoT Fab Lab और Central Research Facility (CRF) का प्रदर्शन कराया गया।