Menu

➔ उदयपुर के पहले आधार सेवा केंद्र का शुभारम्भ (RAS/PSI)

Read in:
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT मंत्रालय के अधीन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा 17 जुलाई 2026 को उदयपुर में अपने पहले निवासी-केंद्रित आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत एवं विधायक ताराचंद जैन द्वारा किया गया।
  •  यह राजस्थान का 10वां UIDAI-संचालित आधार सेवा केंद्र है, जिसे मिलाकर सितंबर 2026 तक प्रदेश में कुल केंद्रों की संख्या 29 करने का लक्ष्य है।
  • 8 ऑपरेशनल किट से सुसज्जित इस केंद्र में 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है।

Source: PIB Jaipur