-
हाल ही में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने देश में निवेश के लिए तैयार, विश्व स्तरीय औद्योगिक बुनियादी ढांचे का विकास करने के लिए 'भव्य' (BHAVYA) योजना के विस्तृत परिचालन दिशानिर्देश जारी किए हैं।
-
लक्ष्य: देश भर में प्रतिस्पर्धात्मक आधार पर 100 औद्योगिक पार्कों का विकास करना।
-
प्रथम चरण: 'चुनौती-आधारित(चैलेंज मोड) चयन प्रक्रिया' के माध्यम से अधिकतम 50 औद्योगिक पार्कों का चयन किया जाएगा।
-
-
आंवटित बजट: 33,660 करोड़ रुपये ।
-
अवधि: 6 वर्ष (वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2031-32 तक)।
-
प्रकार: केंद्रीय क्षेत्र की योजना
-
नोडल मंत्रालयः वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
-
कार्यान्वयन/निगरानी एजेंसी (PMA): राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम (NICDP)
-
यह योजना NICDP के तहत बने इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी मॉडल की सफलता पर आधारित है
- दिशानिर्देशों के अनुसार, इस योजना के तहत ग्रीनफील्ड और पात्र ब्राउनफील्ड दोनों प्रकार के औद्योगिक पार्कों के विकास की अनुमति दी जाएगी
- औद्योगिक पार्कों का आकार
|
राज्यों की श्रेणी |
न्यूनतम भूमि की आवश्यकता |
|
सामान्य/गैर-पहाड़ी राज्य |
100 एकड़ |
|
पहाड़ी राज्य, पूर्वोत्तर राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और छोटे राज्य |
25 एकड़ |
-
-
नोट: योजना के तहत 1000 एकड़ तक के मेगा पार्कों (बड़े पार्कों) के विकास पर भी विचार किया जा सकता है।
-
-
वित्तीय सहायता: मूलभूत इन्फ्रास्ट्रक्चर, मूल्यवर्धित इन्फ्रास्ट्रक्चर, सामाजिक इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए प्रति एकड़ 1 करोड़ रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
-
बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी परियोजना लागत का 25 प्रतिशत तक समर्थन दिया जाएगा।
-
सुविधाएँ: इसमें सड़कों, बिजली-पानी, ड्रेनेज, आईटी सिस्टम, फैक्ट्री शेड, वेयरहाउस और टेस्टिंग लैब जैसी सुविधाएँ शामिल होंगी।
-
व्यापार सुगमताः व्यापार को आसान बनाने के लिए नियमों को सरल बनाया जाएगा और मंजूरी के लिए सिंगल-विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाया जाएगा।
-
ये पार्क पीएम गतिशक्ति सिद्धांतों पर आधारित होंगे, जो बेहतर परिवहन और कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगे।
-
इन पार्कों में ग्रीन एनर्जी और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया जाएगा।
