- बिट्स पिलानी (के.के. बिड़ला गोवा कैंपस) के वैज्ञानिकों ने IBM Quantum के सहयोग से भारत का पहला वेरिफाइड क्वांटम एडवांटेज प्राप्त किया।
प्रमुख उपलब्धि
- नए क्वांटम एल्गोरिदम ने जटिल फिजिक्स सिमुलेशन केवल 20 सेकंड में पूरा किया।
- यही कार्य सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर को लगभग 2 घंटे में पूरा करना पड़ता।
सफल प्रयोग
- IBM Quantum Processor पर 120 क्यूबिट्स का उपयोग।
- उप-परमाण्विक कणों (Subatomic Particles) के व्यवहार का सफल सिमुलेशन किया गया।
क्वांटम एडवांटेज
- ऐसी स्थिति, जब क्वांटम कंप्यूटर किसी विशिष्ट समस्या को पारंपरिक सुपरकंप्यूटर की तुलना में अधिक तेज़, कुशल और सटीक तरीके से हल करे।
प्रमुख अनुप्रयोग
- जटिल क्वांटम प्रणालियों का अध्ययन।
- भौतिकी (Physics) सिमुलेशन में उपयोग।
- नई दवाओं (Drug Discovery) के विकास में सहायता।
- उन्नत सामग्री विज्ञान (Material Science) एवं रसायन विज्ञान अनुसंधान।
- भविष्य के क्वांटम कंप्यूटिंग अनुप्रयोगों को गति प्रदान करना।
महत्त्व
- भारत की राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (NQM) की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि।
- वैश्विक क्वांटम अनुसंधान में भारत की बढ़ती क्षमता का प्रदर्शन।
- क्वांटम प्रौद्योगिकी में भारत की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति मजबूत होगी।