Menu

इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025–26

  • आयोजन स्थल: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में ।

  • आयोजक: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के तत्वावधान में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के सहयोग से।

  • मुख्य उद्देश्य: वैश्विक स्तर पर एक प्रतिस्पर्धी और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल कार्यबल का निर्माण करना।

  • श्रेणियाँ: कुल 63 कौशल श्रेणियों में 650 से अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों ने भाग लिया।

  • प्रदर्शित कौशल: प्रतिभागियों द्वारा तकनीकी दक्षता, नवाचार और अनुशासन के उच्चतम मानकों का प्रदर्शन (यथा क्लाउड कंप्यूटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल ऐप विकास एवं फैशन प्रौद्योगिकी)।

  • विजेता: कुल 288 प्रतिभागियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया

    • स्वर्ण पदक: 63

    • रजत पदक: 64

    • कांस्य पदक: 68

    • उत्कृष्टता पदक: 93

  • राज्यों का प्रदर्शन:

    1. ओडिशा: 57 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।

    2. तमिलनाडु: 46 पदकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा।

  • विजेताओं में 45 महिलाएँ सम्मिलित रहीं, जो कौशल विकास के पारंपरिक एवं गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक है

  • राष्ट्रीय विजेता शंघाई (चीन) में आयोजित होने वाली वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता 2026 भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।