चर्चा में क्यों? मुंबई से ‘हिंद महासागर पोत’ (IOS SAGAR) के रूप में अपनी ऐतिहासिक यात्रा शुरू की।
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मिशन में भारत के साथ 16 मित्र देशों के नौसैनिक जवान शामिल हैं।
मिशन के चरण और यात्रा मार्ग
हार्बर चरण (16-29 मार्च 2026): मुंबई में पेशेवर आदान-प्रदान और समन्वय प्रशिक्षण पूरा हुआ।
समुद्री चरण (2-20 मई 2026): दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर में परिचालन तैनाती।
इस दौरान, आईओएस सागर कोलंबो (श्रीलंका), फुकेत (थाईलैंड), जकार्ता (इंडोनेशिया), सिंगापुर, चटगाँव (बांग्लादेश), यांगून (म्यांमार), माले और मालदीव में रुकेगा और भारत के कोच्चि में अपनी तैनाती समाप्त करेगा।