आयोजनः शासन सचिवालय, जयपुर में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में आभासी माध्यम से।
राष्ट्रीय उपलब्धिः 30 सितंबर 2026 तक-
जल संरक्षण एवं भू-जल पुनर्भरण कार्यों के आधार पर राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।
राष्ट्रीय स्तर पर चूरू जिला-दूसरे, राजसमंद-चौथे, बालोतरा-पाँचवें स्थान पर है।
प्रदेश में कुल 1,33,605 जल संरक्षण एवं भू-जल पुनर्भरण कार्यों में से 1,14,443 कार्य पूर्ण।
प्रत्येक गाँव में स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कम लागत वाली प्रभावी जल संरक्षण संरचनाओं (जैसे-छतों से वर्षाजल संग्रहण, रिचार्ज शाफ़्ट, तालाब आदि) को प्राथमिकता दी जाए।