भारतीय सेना ने अमेरिका से लगभग 100 जैवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए एक सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
लागत:292 करोड़ ($35-$45 मिलियन)
उपकरण: इस डील के तहत लगभग 100 जैवलिन मिसाइल राउंड और 25 हल्के वजन वाले कमांड लॉन्च यूनिट (CLU) लिए जा रहे हैं।
तकनीक: जैवलिन एक 'फायर एंड फॉरगेट' (दागो और भूल जाओ) प्रणाली है, जो एक बार टारगेट लॉक होने के बाद खुद सटीक निशाना लगाती है।
सह-उत्पादन: Tata Advanced Systems Limited (TASL) और जैवलिन ज्वाइंट वेंचर (Lockheed Martin और RTX) ने भारत में ही जैवलिन मिसाइलों के सह-उत्पादन के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस साझेदारी के तहत भारत में अंतिम असेंबली, इंटीग्रेशन और कलपुर्जों का निर्माण किए जाने की योजना है।