- मुख्य निर्णय ➔ 21 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास से 'मुख्यमंत्री युवा सुयोग' प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया।
- पायलट प्रोजेक्ट क्षेत्र ➔ यह योजना प्रारंभिक रूप से बगरू विधानसभा क्षेत्र (जयपुर) और बारां जिले से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है।
- माय भारत पोर्टल से एकीकरण ➔ इस प्लेटफॉर्म को केंद्र सरकार के 'माय भारत' (MY Bharat) पोर्टल के साथ एकीकृत किया जाएगा।
- खेल मैदानों की डिजिटल मैपिंग ➔ योजना के तहत स्कूल, कॉलेज, पंचायत तथा वार्ड स्तर के खेल मैदानों की डिजिटल पहचान की जाएगी।
- संगठनात्मक ढांचा ➔ जिला स्तरीय 'सुयोग युवा क्लब' स्थापित किए जाएंगे, जो ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर के युवा क्लबों से सीधे जुड़ेंगे।
- प्रतियोगिता स्तर ➔ वार्ड और पंचायत स्तर से विजेता टीमें विधानसभा क्षेत्र स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
- संबंधित नीतियां ➔ युवाओं के कौशल विकास हेतु राज्य कौशल नीति-2025 तथा राजस्थान युवा नीति-2025 लागू की गई है।
- प्रमुख उपस्थित अधिकारी/जनप्रतिनिधि ➔ बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास तथा युवा मामले एवं खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता।
Source: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार।
