भारतीय नौसेना20–23 जुलाई, 2026 के दौरान कोच्चि (केरल) स्थित दक्षिणी नौसेना कमान (Southern Naval Command) में ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 नामक चार दिवसीय बहुराष्ट्रीय समुद्री प्रशिक्षण अभ्यास की मेजबानी करेगी।
आयोजन तिथि:20–23 जुलाई, 2026
स्थान: दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि (केरल)
आयोजक: भारतीय नौसेना
सहयोगी संगठन:संयुक्त समुद्री बल (Combined Maritime Forces – CMF)
उद्देश्य
समुद्री सुरक्षा एवं सहयोग को सुदृढ़ करना।
सहभागी देशों की नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता (Interoperability) बढ़ाना।
समुद्री क्षेत्र में प्रशिक्षण, समन्वय एवं क्षमता निर्माण को प्रोत्साहित करना।
हिंद महासागर क्षेत्र में सामूहिक समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना।
संयुक्त कार्य बल–154 (Combined Task Force-154)
CTF-154 संयुक्त समुद्री बल (CMF) का प्रशिक्षण (Training) केंद्रित कार्यबल है।
इसका उद्देश्य सदस्य देशों की नौसेनाओं एवं समुद्री सुरक्षा एजेंसियों की प्रशिक्षण क्षमता और कौशल विकास को बढ़ाना है।
भारत के नेतृत्व में CTF-154की भूमिका अंतरराष्ट्रीय समुद्री प्रशिक्षण में और अधिक सशक्त हुई है।
संयुक्त समुद्री बल (Combined Maritime Forces – CMF)
मुख्यालय: बहरीन (Bahrain)
यह विश्व का सबसे बड़ा बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा साझेदारी संगठन है।
इसका उद्देश्य समुद्री मार्गों की सुरक्षा, समुद्री डकैती, आतंकवाद, तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों से निपटना है।