Menu

रणनीतिक परिचालन तत्परता और आपातकालीन लैंडिंग अभ्यास (Operational Readiness and Emergency Landing Drill) (UPSC/RAS/PSI)

Read in:
  • भारतीय थल सेना (Indian Army) की जोधपुर आर्मी एविएशन कोर द्वारा आयोजित

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में भारतीय थल सेना की जोधपुर आर्मी एविएशन कोर ने भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट जैसलमेर-बाड़मेर सेक्टर में एक बड़ा सैन्य अभ्यास आयोजित किया।

रणनीतिक लैंडिंग अभ्यास:

  • इस अभ्यास के दौरान सेना के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों ने भारतमाला परियोजना के तहत सीमावर्ती इलाके से गुजरने वाले नेशनल हाईवे (Emergency Landing Field) पर आपातकालीन लैंडिंग और टेक-ऑफ का सफल अभ्यास किया।

शामिल विमान व हेलीकॉप्टर:

  • सैन्य अभ्यास में सेना के सबसे आधुनिक और शक्तिशाली अटैक हेलीकॉप्टर AH-64E अपाचे (Apache) और स्वदेशी रूप से विकसित रुद्र (Rudra) हेलीकॉप्टरों ने हिस्सा लिया।

उद्देश्य:

  • रेतीले टीलों के बीच बने अस्थाई हेलिपैड और हाईवे का उपयोग कर 'हाई-इंटेंसिटी' (उच्च तीव्रता) युद्ध परिस्थितियों में रसद आपूर्ति, घायल सैनिकों के रेस्क्यू और एंटी-ड्रोन (UAV) खतरों से निपटने की परिचालन तैयारियों को परखना था।