Menu

ऑपरेशन सागर बंधु

  • चर्चा में क्यों?
    • भारतीय सेना ने ऑपरेशन सागर बंधु के अंतर्गत श्रीलंका में 240 फुट के बेली ब्रिज परियोजना का शुभारंभ किया।
  • ऑपरेशन सागर बंधु के बारे में:
    • विनाशकारी चक्रवात दितवाह के तत्काल बाद श्रीलंका को आपातकालीन मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) प्रदान करने हेतु नवंबर 2025 में प्रारंभ किया गया।

चर्चा में अन्य ऑपरेशन

ऑपरेशन संकल्प

  • चर्चा में क्यों?
    • भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने ओमान की खाड़ी से भारतीय ध्वजवाहक व्यापारिक जहाजों - शिवालिक, नंदा देवी और जग लाडकी - को सुरक्षित एस्कॉर्ट किया।
  • ऑपरेशन संकल्प के बारे में:
    • प्रारंभ: 19 जून 2019
    • उद्देश्य: भारतीय नौसेना द्वारा भारतीय ध्वजवाहक जहाजों का सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करना तथा भारत के समुद्री व्यापार एवं ऊर्जा आपूर्ति मार्गों की रक्षा करना।

ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा

  • ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा भारतीय नौसेना द्वारा 25 मार्च 2026 को प्रारंभ किया गया एक सामरिक नौसैनिक अभियान है।
  •  यह संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में मालवाहक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु है।
  •  इस ऑपरेशन के अंतर्गत ओमान की खाड़ी में पाँच से अधिक अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत, जिनमें विध्वंसक (Destroyers) और फ्रिगेट (Frigates) शामिल हैं, तैनात किए गए हैं।