Menu

➔ ‘पंच गौरव कार्यक्रम’ और ODOP नीति-2024 (RAS/PSI)

Read in:
  • संशोधन दिनांक: 10 अगस्त 2026
  • निर्णय: राज्य सरकार ने 'पंच गौरव' कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए 'राजस्थान एक जिला एक उत्पाद (ODOP) नीति-2024' के दायरे का विस्तार किया।
  • नया प्रावधान: अब ODOP नीति के तहत मिलने वाले लाभ और प्रोत्साहन केवल पारंपरिक उत्पादों तक सीमित न रहकर, 'एक जिला एक उपज' और 'एक जिला एक वनस्पति प्रजाति' की प्रसंस्करण इकाइयों को भी प्रदान किए जाएंगे।
  • संशोधन व अनुदान-
  • उद्यम विस्तार के लिए 20 लाख रुपये तक का मार्जिन मनी अनुदान।
  • निजी संस्थानों के माध्यम से तकनीकी उन्नयन के लिए 5 लाख रुपये तक का अनुदान।
  • आवेदन और स्वीकृति प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन और सरल बनाया गया है।
  • उद्देश्य: स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देना, किसानों की आय बढ़ाना तथा प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करना।
  • उदाहरण-

भरतपुर-

    • पारंपरिक: कृषि आधारित उत्पाद
    • नया क्षेत्र-उपज – शहद, वनस्पति प्रजाति – कदम्ब

अलवर-

    • पारंपरिक क्षेत्र: ऑटोमोबाइल पार्ट्स
    • नया क्षेत्र: उपज – प्याज, वनस्पति प्रजाति – अर्जुन

जयपुर-

    • पारंपरिक: रत्नाभूषण (जेम्स एंड ज्वैलरी)
    • नया क्षेत्र: उपज – आंवला, वनस्पति प्रजाति - लिसोड़ा