Menu

'पिच ब्लैक 2026' (UPSC/RAS/PSI)

Read in:

चर्चा में क्यों ?

  • भारतीय वायु सेना (IAF) 20 जुलाई–7 अगस्त 2026 तक ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में आयोजित Exercise Pitch Black 2026 में भाग ले रही है। 
  • Exercise Pitch Black ऑस्ट्रेलिया का द्विवार्षिक (Biennial) बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यास है।
  • आयोजक: रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (RAAF)
  • स्थान: डार्विन, नॉर्दर्न टेरिटरी, ऑस्ट्रेलिया।
  • वर्ष 2026 इस अभ्यास का 45वाँ वर्ष है तथा इसमें अब तक के सबसे अधिक देशों की भागीदारी हो रही है। 

भारतीय भागीदारी

  • भारतीय वायु सेना की टुकड़ी में पायलट, इंजीनियर, तकनीशियन, नियंत्रक एवं अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं। भारत की ओर से तैनात प्रमुख प्लेटफॉर्म—
  • राफेल (Rafale) मल्टीरोल लड़ाकू विमान
  • C-17 Globemaster-III रणनीतिक परिवहन विमान
  • IL-78 एयर-टू-एयर रीफ्यूलिंग (हवाई ईंधन भरने वाला) विमान। 

 उद्देश्य

  • बहुराष्ट्रीय वायु सेनाओं के बीच Interoperability (अंतर-संचालनीयता) बढ़ाना।
  • जटिल Large Force Employment (LFE) मिशनों का अभ्यास।
  • लंबी दूरी के अभियान (Expeditionary Air Operations) की क्षमता का परीक्षण।
  • संयुक्त हवाई अभियानों की सर्वोत्तम परिचालन प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान।
  • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रक्षा सहयोग एवं सामरिक साझेदारी को सुदृढ़ करना। 

भारत के लिए महत्व

  • राफेल सहित आधुनिक वायु शक्ति की परिचालन क्षमता का प्रदर्शन।
  • मित्र देशों के साथ संयुक्त अभियान चलाने की क्षमता में वृद्धि।
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग एवं मुक्त, समावेशी और सुरक्षित हिंद-प्रशांत की अवधारणा को बल।
  • भारतीय वायु सेना की वैश्विक स्तर पर परिचालन तैयारी और पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन। 

पूर्व भागीदारी

  • भारतीय वायु सेना ने इस अभ्यास में 2018, 2022, 2024 और 2026 में भाग लिया है।