पृष्ठभूमिः
- केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, Gol के सचिव की अध्यक्षता में आयोजित 5वीं राष्ट्रीय संचालन समिति की बैठक में 'प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड ITI' योजना के तहत राजस्थान के भिवाड़ी ITI समूह के लिए ₹241 करोड़ के निवेश को मंजूरी दी।
त्रिपक्षीय MoU:
- कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (भारत सरकार), राजस्थान सरकार और निजी क्षेत्र के उद्योग भागीदार 'एच.जी. इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड' के बीच हस्ताक्षरित ।
त्रि-राज्यीय वित्त आवंटन:
- राजस्थान (भिवाड़ी), उत्तर प्रदेश (मेरठ), तेलंगाना (मेडचल) के तीन ITI समूहों के लिए कुल ₹735.70 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर किए गए है।
हब-एंड-स्पोक मॉडल:
- राजस्थान में गवर्नमेंट ITI भिवाड़ी को मुख्य केंद्र (हब) बनाया जाएगा। इसके साथ अलवर, नीमराना, तिजारा और किशनगढ़ बास के सरकारी ITI संस्थानों को जोड़ा गया है।
