- मुख्य उपलब्धि ➔ जुलाई 2026 को PM SETU- Pradhan Mantri Skilling and Employability Transformation through Upgraded ITIs (व्यावसायिक प्रशिक्षण की समग्र गुणवत्ता और प्रासंगिकता बढ़ाने के लिए उन्नत आईटीआई) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान उत्तर भारत का पहला एवं देश का 5वाँ राज्य बना।
- अनुमोदित प्रथम क्लस्टर ➔ मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में आयोजित स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में भिवाड़ी क्लस्टर के लिए M/s H.G. Infra Engineering Limited के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
- प्रदेश में प्रस्तावित 8 क्लस्टर ➔ भिवाड़ी, जोधपुर, जयपुर, बालोतरा, बांसवाड़ा, भरतपुर, बीकानेर, कोटा।
- योजना प्रारंभ ➔ 4 अक्टूबर 2025
- मंत्रालय ➔ केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता।
- मॉडल व लक्ष्य ➔ 'हब-एंड-स्पोक' (Hub-and-Spoke) मॉडल पर देशभर की 1,000 राजकीय आईटीआई (ITIs) का उन्नयन किया जाना प्रस्तावित।
- परिव्यय एवं वित्तीय मॉडल (5 वर्ष, ₹60,000 करोड़)
- केंद्र सरकार: 50% अंशदान
- राज्य सरकार: 33% अंशदान
- उद्योग (Partner): 17% सहभागिता
Source: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार।
