Menu

➔ PM श्री विद्यालयों के संस्था प्रधानों के साथ राज्य स्तरीय वेबिनार-2 (RAS/PSI)

Read in:

मापदंड

मुख्य बिंदु एवं प्रावधान

आयोजन का नाम-

पीएम श्री विद्यालयों के संस्था प्रधानों के साथ राज्य स्तरीय वेबिनार-2

आयोजन स्थल-

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर (21 अगस्त 2026)

अध्यक्षता-

श्री वी. श्रीनिवास (मुख्य सचिव, राजस्थान)

मुख्य विषय-

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का प्रतिमान : पीएम श्री विद्यालय’

प्रमुख निर्देश एवं फोकस-

विद्यार्थियों के नामांकन में वृद्धि, परीक्षा परिणामों में गुणात्मक सुधार और डिजिटल डैशबोर्ड व स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से तकनीक का प्रभावी समावेश

प्रत्येक माह 10 संस्था प्रधानों के साथ नियमित संवाद और जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा नियमित फील्ड विजिट

विद्यालयों को अपने क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित करना

राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (राजस्थान की उपलब्धि)-

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की इस रेटिंग में प्रदेश के 11 विद्यालयों ने स्थान प्राप्त किया-(जिसमें 03 पीएम श्री विद्यालय शामिल)-

01. PM श्री दरबार रा.उ.मा.वि., सांभर लेक (जयपुर)

  • 93.70 अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 14वां स्थान
  • 122 वर्ष पुराना, भामाशाह सहयोग से विकास

02. PM श्री रा.उ.मा.वि., बाबरा (ब्यावर)

  • 93.50 अंकों के साथ 23वां स्थान
  • ईट-राइट स्कूल व सौर ऊर्जा युक्त हरित परिसर

03. PM श्री रा.प्रा.वि., परलिया की ढाणी (कोटा)

  • कालबेलिया व घुमंतू समुदाय बाहुल्य क्षेत्र में बच्चों के शत-प्रतिशत ठहराव, बालवाटिका में शत-प्रतिशत नामांकन तथा ई-कॉंटेंट आधारित नवाचारों के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर 51वां स्थान अर्जित

प्रमुख नवाचार -

पिको सैटेलाइट एवं स्पेस टेक्नोलॉजी वर्कशॉप में राष्ट्रीय सहभागिता
पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय, टाउन (डूंगरपुर)

संदर्भ: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार