Rajasthan
ग्राम रथ अभियान
Read in:
AI translation — may contain inaccuracies
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक वर्ग का विकास और समृद्धि सुनिश्चित हो रही है। किसानों और पशुपालकों को आधुनिक तकनीकी और कृषि गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में आयोजित किए जाने वाले महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ग्राम- 2026 में अधिकतम भागीदारी के लिए ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री का संकल्प है कि प्रदेश में हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ मिले और योजनाओं की जानकारी के अभाव में कोई वंचित न रहे। इस संकल्प को ग्राम रथ अभियान के माध्यम से साकार रूप मिल रहा है।
