➔ राजस्थान फूड पार्क डेवलपमेंट पॉलिसी-2026 (RAS/PSI)
Read in:AI translation — may contain inaccuracies
मंजूरी: 7 अगस्त 2026 को कैबिनेट बैठक में।
मुख्य सचिव श्रीनिवास की अध्यक्षता में 9 सितंबर को बैठक में एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की समीक्षा की गई।
पॉलिसी के तहत प्रदेश में 39 फूड पार्क प्रस्तावित है, जिनमें से 35 स्थानों पर भूमि आवंटित।
वर्तमान में प्रदेश में 02 मेगा फूड पार्क, 04 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स संचालित ।
प्रमुख फसल क्लस्टरः मूंग, सरसों, सोयाबीन, किन्नू, अनार, अमरूद, संतरा, इसबगोल, जीरा और लहसुन पर आधारित 10 एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर्स विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
बागवानी क्लस्टर: प्रस्तावित 10 क्लस्टर्स में से 07 राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के 'क्लस्टर विकास कार्यक्रम' (CDP 2.0) के तहत पात्र है। अमरूद, अनार, जीरा के तीन क्लस्टर्स की अवधारणा प्रस्ताव प्रस्तुत जबकि इसबगोल, किन्नू, लहसुन, संतरा के चार क्लस्टर्स को आगामी चरण में।