Menu

जैसलमेर के सुमेर सिंह भाटी को मंगोलिया में Rangeland Restoration Award 2026 (RAS/PSI)

Read in:

चर्चा में क्यों?

  •  राजस्थान के जैसलमेर जिले के पशुपालक एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता सुमेर सिंह भाटी को चारागाह, ओरण एवं सामुदायिक प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए Rangeland Restoration Award 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 18 अगस्त 2026 को मंगोलिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया गया।

 प्रमुख उपलब्धियाँ

  • सुमेर सिंह भाटी जैसलमेर के सांवता गांव से जुड़े पशुपालक एवं चारागाह संरक्षण कार्यकर्ता हैं।
  • उन्होंने ओरण एवं गोचर भूमि के संरक्षण के लिए जनभागीदारी आधारित अभियान चलाया।
  • लगभग 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सामुदायिक चरागाह भूमि के संरक्षण के प्रयासों से जुड़े रहे।
  • उन्होंने जैसलमेर से जयपुर तक ओरण बचाओ पदयात्रा कर चरागाह एवं सामुदायिक भूमि के संरक्षण का मुद्दा राज्य स्तर पर उठाया।
  • उनके अभियान से लगभग 20 गांवों के लोग जुड़े
  • चारागाहों के पुनर्जीवन के साथ-साथ तालाबों एवं जलस्रोतों के संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया।
  • इन प्रयासों से हजारों पशुपालक परिवारों तथा बड़ी संख्या में पशुधन की आजीविका को समर्थन मिला।

ओरण का महत्व

  •  ओरण राजस्थान की पारंपरिक सामुदायिक एवं पवित्र प्राकृतिक भूमि है, जिसका संबंध स्थानीय धार्मिक परंपराओं, पशुपालन, जल संरक्षण और जैव विविधता से रहा है।
  •  ओरण क्षेत्र मरुस्थलीय पारिस्थितिकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये पशुओं के लिए चरागाह उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय वनस्पतियों एवं वन्यजीवों के आवास के रूप में भी कार्य करते हैं।

 रेंजलैंड क्या है?

  •  रेंजलैंड ऐसी प्राकृतिक भूमि है जहां मुख्य रूप से घास, झाड़ियां और अन्य प्राकृतिक वनस्पतियां पाई जाती हैं तथा जिसका उपयोग पशुओं के चरने और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए होता है।

 रेंजलैंड का संरक्षण

  • भूमि क्षरण को रोकने,
  • जैव विविधता संरक्षण,
  • जल एवं मृदा संरक्षण,
  • पशुपालकों की आजीविका,
  • तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण तथ्य

  • सम्मान: Rangeland Restoration Award 2026
  • सम्मानित: सुमेर सिंह भाटी
  • स्थान: जैसलमेर, राजस्थान
  • प्रमुख अभियान: ओरण बचाओ पदयात्रा
  • पदयात्रा: जैसलमेर से जयपुर
  • प्रमुख विषय: ओरण, गोचर एवं रेंजलैंड संरक्षण
  • मुख्य क्षेत्र: सामुदायिक चरागाह, जलस्रोत एवं जैव विविधता संरक्षण
  • सम्मान का स्थान: मंगोलिया
  • तिथि: 18 अगस्त 2026

 RAS/PSI प्रारंभिक परीक्षा संभावित प्रश्न

 प्रश्न: हाल ही में Rangeland Restoration Award 2026 से किस राजस्थानी पशुपालक एवं संरक्षण कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया?

 (A) सुमेर सिंह भाटी

(B) हनुमान सिंह राठौड़

(C) गजेंद्र सिंह शेखावत

(D) कैलाश सांखला

 उत्तर: (A) सुमेर सिंह भाटी

 प्रश्न: सुमेर सिंह भाटी का प्रमुख संरक्षण अभियान किससे संबंधित है?

 (A) अरावली पर्वतमाला

(B) ओरण एवं सामुदायिक चरागाह संरक्षण

(C) केवल वन्यजीव पर्यटन

(D) सिंचित कृषि विस्तार

 उत्तर: (B) ओरण एवं सामुदायिक चरागाह संरक्षण

 मुख्य परीक्षा प्रश्न:

Q.) “राजस्थान की पारंपरिक ओरण एवं गोचर भूमि का पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता तथा ग्रामीण आजीविका में क्या महत्व है? सुमेर सिंह भाटी के प्रयासों के संदर्भ में सामुदायिक भागीदारी की भूमिका की विवेचना कीजिए।” (150 शब्द)

 स्रोत: उपलब्ध समाचार रिपोर्ट एवं Springboard Academy Knowledge Base.