- आयोजन: 29 जुलाई 2026
- अध्यक्षता: मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास
- स्वीकृत वित्तीय प्रस्ताव: संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹196.39 करोड़ के वार्षिक बजट प्रस्ताव अनुमोदित।
- नवाचार पर वृत्तचित्र: ड्रोन लॉजिस्टिक्स, सैटेलाइट ट्राइबल हेल्थ रिसोर्स सेंटर, पशुपालन हेतु सेक्स-सॉर्टेड सीमन तकनीक तथा आवासीय विद्यालयों में STEM लैब्स पर उच्च गुणवत्तायुक्त डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण।
- प्राथमिकता: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान तथा प्रधानमंत्री जनमन।
- वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत प्रमुख भौतिक लक्ष्य-
- सामान्य अनुदान मद: विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के लिए 28 कम्युनिटी क्रैच, 1,820 युवाओं हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण, 500 परिवारों के लिए एकीकृत कृषि मॉडल तथा 26 आवासीय विद्यालयों में STEM लैब्स।
- पूंजीगत अनुदान मद: 395 माँ बाड़ी केंद्रों के पक्के भवन निर्माण, कोटड़ा (उदयपुर) में ट्राइबल गेस्ट हाउस व हाट बाजार तथा 333 स्थानों पर सड़क व रपट/पुलिया निर्माण।
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार।