- तिथि: 20 अगस्त 2026
- घोषणा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- पात्रता: सरकारी कार्मिक, उनके आश्रित परिवारजन, पेंशनर्स (राजस्थान राज्य पेंशनर्स मेडिकल कन्सेशन स्कीम, 2021 के तहत) तथा RCL (MA) रूल्स, 2013 के लाभार्थी।
01. अत्याधुनिक कैंसर उपचार पैकेज-
- राज्य सरकार ने गंभीर रक्त कैंसर (जैसे-ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मल्टीपल मायलोमा) से जूझ रहे रोगियों के लिए CAR-T Cell Therapy को RGHS के अनुमत पैकेज में शामिल किया है।
- यह एक अत्याधुनिक इम्यूनोथेरेपी है, जिसमें मरीज के शरीर से टी-लिम्फोसाइट्स निकालकर प्रयोगशाला में संशोधित किए जाते हैं, ताकि वे कैंसर कोशिकाओं पर प्रभावी आक्रमण कर सकें।
02. वित्तीय पैकेज एवं सीमा-
- इस थेरेपी के लिए अधिकतम 30 लाख रुपये तक का पैकेज स्वीकृत किया गया है।
- इसमें सेल निर्माण की लागत के लिए 26 लाख रुपये तथा सपोर्टिव केयर एवं संभावित जटिलताओं के प्रबंधन (जैसे-टोसिलीजुमेब, IVIG और 30 दिन की दवाइयां) के लिए 4 लाख रुपये तक की सीमा तय की गई है।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य नाइस (NICE), यूके के मानकों को प्राथमिकता दी जाएगी।