- यह दवा स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए बिना कैंसर कोशिकाओं को लक्षित करने के लिए बनाई गई है।
- विकास: इंसिस्ट्यूट ऑफ़ एडवांस स्टडी इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IASST) गुवाहाटी और IIT गुवाहाटी
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अगस्त 2026 में पारंपरिक कीमोथेरेपी के एक संभावित लक्षित विकल्प के रूप में 'RK-251' नामक नई "स्मार्ट" कैंसर दवा की घोषणा की।
- यह दवा स्वस्थ ऊतकों को बचाते हुए केवल ट्यूमर कोशिकाओं के भीतर सक्रिय होने के लिए बनाई गई है।
क्रियाविधि
- निष्क्रिय अवस्था: यह शरीर में सामान्य रूप से यात्रा करते समय निष्क्रिय रहती है।
- सक्रियता: कैंसर कोशिकाओं के अंदर मौजूद उच्च प्रतिक्रियाशील ऑक्सीजन प्रजातियों (ROS) के संपर्क में आने पर यह सक्रिय होती है।
- एक्शन: यह 'NBDHEX' नामक एक एंटीकैंसर यौगिक जारी करती है, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने वाले प्रोटीन को ब्लॉक करता है।