चर्चा में क्यों? NASA के नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप की अंतिम असेंबली पूरी हो गई है और इसे 2026 में लॉन्च करने की तैयारी है।
- विशेषताएँ
- यह हबल टेलिस्कोप से 1000 गुना तेज डेटा जमा करेगा।
- यह डार्क एनर्जी, आकाशगंगा के निर्माण और दूर स्थित ग्रहों के सिस्टम को समझने के नए रास्ते खोल सकता है।
- इस मिशन को आकाश के विशाल क्षेत्रों को प्रकाश में स्कैन करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे ऐसे पैमाने पर डेटा प्राप्त होगा जो पहले कभी हासिल नहीं किया गया था।